Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ishram Portal पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कई नई सुविधाएं जोड़ी गईं

April 25, 2023

Ishram Portal पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कई नई सुविधाएं जोड़ी गईं

नयी दिल्ली: केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को ई-श्रम पोर्टल पर नई सुविधाओं की शुरुआत की। इसमें एक सुविधा ऐसी है जिससे प्रवासी श्रमिक के परिवार की जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। इससे प्रवासी श्रमिक के परिवार को बच्चों की शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा। श्रम मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पंजीकृत श्रमिक अब ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसरों, दक्षता, अप्रेंटिसशिप, पेंशन योजना, डिजिटल कौशल और राज्यों की योजनाओं से जुड़ सकते हैं। ईश्रम पोर्टल में जोड़ी गई नई खूबियों से इसकी उपयोगिता बढ़ेगी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीकरण में आसानी होगी।

मंत्रालय ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल में प्रवासी श्रमिक के परिवार के विवरण को शामिल करने की सुविधा जोड़ी गई है। इसमें बताया गया है कि यह सुविधा परिवार के साथ पलायन करने वाले श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा महिला केंद्रित योजनाएं का लाभ प्रदान करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड के साथ ईश्रम पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के डेटा को साझा करने के लिए एक नई सुविधा जोड़ी गई है। इससे संबंधित बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के साथ निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा और उनके लिए जो योजनाएं हैं उन तक पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ईश्रम आंकड़ों को साझा करने के लिए औपचारिक रूप से डेटा साझा करने के पोर्टल (डीएसपी) की भी शुरुआत की।

ये भी पढ़ें : 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, इस माह में जन्मे बच्चों में होतीं है ये 5 बड़ी खूबियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें