Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sushmita Sen ने ‘The Unstoppable Aarya’ की शूटिंग की शुरू

April 25, 2023

Sushmita Sen ने ‘The Unstoppable Aarya’ की शूटिंग की शुरू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने द अनस्टॉपेबल आर्या : द शेरनी की शूटिंग शुरू कर दी है। राम माधवानी फिल्म्स, डिज़नी + हॉटस्टार और एंडेमोल शाइन इंडिया ने द अनस्टॉपेबल आर्या की शूटिंग शुरू कर दी है। यह शो आर्या की सफर का खुलासा करता है, एक महिला जो अपने पति की हत्या के बाद खुद को अपराध की दुनिया में पाती है। सुष्मिता सेन, इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

राम माधवानी ने आर्या सीज़न 3 की शूटिंग फिर से शुरू करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, जैसा कि हम सीजन 3 के लिए सफर फिर से शुरू कर रहे हैं।हमारी टीम हमारे दर्शकों को एक दिलचस्प कहानी, पावर-पैक परफॉर्मेंस और एक अजेय आर्या, हमारी शेरनी लाने के लिए उत्साह से भरी हुई है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें