Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान David Warner पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

April 25, 2023

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान David Warner पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

हैदराबाद : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में धीमी ओवर गति बरकरार रखने के लिये जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह वॉर्नर की टीम के लिये सीजन का पहला अपराध था इसलिए उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली ने सोमवार को खेले गये आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स पर सात रन की रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाये, जिसके जवाब में सनराइजर्स 137 रन तक ही पहुंच सकी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें