Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई इंडियंस की IPL जीत में Piyush Chawla को बनना होगा हाईएस्ट विकेट टेकर : Irfan Pathan

April 25, 2023

मुंबई इंडियंस की IPL जीत में Piyush Chawla को बनना होगा हाईएस्ट विकेट टेकर : Irfan Pathan

नई दिल्लीः भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर पीयूष चावला की आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपना पूरा अनुभव झोंकने के लिए सराहना की है। उन्हें लगता है कि अगर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 खिताब जीतना है तो इस दिग्गज गेंदबाज को सबसे अधिक विकेट लेने वाला बनना होगा। मुंबई इंडियंस मंगलवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने अगले आईपीएल 2023 मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

लगातार तीन जीत के बाद, मुंबई इंडियंस को एक हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन चावला, जो मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, ने वानखेड़े स्टेडियम में काफी किफायती गेंदबाजी की थी। इरफान ने कहा, पीयूष चावला मुंबई इंडियंस के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। वह अपना सारा अनुभव दिखा रहे हैं और सही लाइन पर गेंदबाजी कर रहे हैं। मुंबई को उनका समर्थन करने की जरूरत है और मुंबई इंडियंस को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए चावला को आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनना होगा।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जिन्होंने एलएसजी के खिलाफ पिछले मैच में मैच जिताने वाला अर्धशतक जड़ा था, अपनी टीम की आगे बढ़कर अगुवाई करना चाहेंगे। वे अपने पहले सीजन में चैंपियन बने थे और वे उस गति को आगे बढ़ा रहे हैं। आज रात एक और जीत गुजरात टाइटंस को अंक तालिका में शीर्ष पर ले जाएगी। इरफान ने गुजरात टाइटन्स की टीम में संतुलन की प्रशंसा की और कोच आशीष नेहरा की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा, कि गुजरात टाइटंस इस सीजन में भी काफी मजबूत टीम नजर आ रही है। पिछले सीजन में उनका नजरिया और अमल इस सीजन में भी दिखाई दे रहा है जो उन्हें एक खतरनाक टीम बनाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें