Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anurag Kashyap की ‘Kennedy’ का पोस्टर हुआ रिलीज

April 26, 2023

Anurag Kashyap की ‘Kennedy’ का पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी का पोस्टर रिलीज हो गया है।फिल्म कैनेडी में राहुल भट और सनी लियोन की मुख्य भूमिका है। जी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स ने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘कैनेडी’ का पोस्टर रिलीज कर दिया है।

फिल्म ‘कैनेडी’ की कहानी एक अनिद्रापीड़ित -पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लंबे समय से मरा हुआ समझा गया है, लेकिन वह अभी भी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहा है।’कैनेडी’ अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है।

फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है। फिल्म के डीओपी सिल्वेस्टर फोंसेका हैं।फिल्म की एडिटिंग तान्या छाबड़िया और दीपक कटार ने की है और साउंड डिजाइन कुणाल शर्मा और डॉ. अक्षय इंडिकर ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें