Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैटी कैस्टेलानोस के चार गोल, गिरोना ने रियाल मैड्रिड को हराया

April 26, 2023

टैटी कैस्टेलानोस के चार गोल, गिरोना ने रियाल मैड्रिड को हराया

मैड्रिड: टैटी कैस्टेलानोस के चार गोल की मदद से गिरोना ने रियाल मैड्रिड हो 4-2 से पराजित करके बार्सिलोना की स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की उम्मीदों को पंख लगा दिए। अर्जेंटीना के 24 वर्षीय खिलाड़ी कैस्टेलानोस ने दोनों हाफ में दो-दो गोल किए। उन्होंने 12वें, 24वें, 46वें और 62वें मिनट में गोल किए और दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

रियाल मैड्रिड की तरफ से वीनीसीयस जूनियर और लुकास वाजेज ने गोल किए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए।रियाल मैड्रिड के अब 31 मैचों में 65 अंक हैं और वह पहले की तरह दूसरे स्थान पर है। बार्सिलोना उससे 11 अंक आगे है लेकिन उसने अपने इस चिर प्रतिद्वंदी से एक मैच कम खेला है।अन्य मैचों में पांचवें स्थान पर काबिज रियल बेटिस ने चौथे स्थान की टीम रियाल सोसिडाड के साथ गोल रहित ड्रा खेला जबकि ओसासुना ने कैडिज को 1-0 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें