Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनटीआर जूनियर के साथ काम करना चाहते हैं ‘गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी’ के निर्देशक जेम्स गन

April 26, 2023

एनटीआर जूनियर के साथ काम करना चाहते हैं ‘गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी’ के निर्देशक जेम्स गन

मुंबई: ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ के निर्देशक जेम्स गन ने ‘आरआरआर’ फेम एनटीआर जूनियर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। एक पब्लिकेशन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, गन ने कहा कि वह भारतीय एक्टर एनटीआर जूनियर के साथ काम करना चाहते हैं।

निर्देशक से पूछा गया कि अगर वह किसी भारतीय अभिनेता को गार्जियंस यूनिवर्स में पेश कर सकते हैं, तो वह कौन होगा।इसका जवाब देते हुए, निर्देशक ने कहा कि वह ‘आरआरआर’ के एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगे।

गुन ने कहा कि जूनियर एनटीआर फिल्म में “अद्भुत” और “कूल” नजर आए थे।मार्वल स्टूडियोज का ‘गार्डियंस आॅफ द गैलेक्सी’ वॉल्यूम 3 भारत में 5 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें