Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम दिल दे चुके सनम में नंदिनी का किरदार मेरे लिये बेहद खास: ऐश्वर्या राय बच्चन

April 26, 2023

हम दिल दे चुके सनम में नंदिनी का किरदार मेरे लिये बेहद खास: ऐश्वर्या राय बच्चन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नंदिनी के किरदार को अपने लिये बेहद खास मानती है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नंदिनी की भूमिका निभायी थी। वह जल्द ही फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: 2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में भी ऐश्वर्या ने नंदिनी की भूमिका निभायी है। ऐश्वर्या राय ने कहा, क्या संयोग है। यह अमेजिंग है ना?, ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नंदिनी का किरदार भी बहुत यादगार था।

उसने लोगों के दिल पर राज किया और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे तब भी नंदिनी का किरदार निभाने का मौका मिला। वह दर्शकों के लिए और निश्चित रूप से मेरे लिए खास रहीं।वह संजय भंसाली जी थे और आज मणि के लिए, मुझे ‘पोन्नियिन सेलवन 2′ में नंदिनी का किरदार निभाने को मिला। यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है कि मुझे ऐसी मजबूत महिलाओं की भूमिका निभाने का मौका मिला है, जो कई महिलाओं के जीवन को छूती हैं। मैं बहुत, बहुत आभारी हूं।’पोन्नियिन सेलवन: 2’ 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें