Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Brokers के संगठन ANMI ने Vijay Mehta को नया अध्यक्ष चुना

April 26, 2023

Share Brokers के संगठन ANMI ने Vijay Mehta को नया अध्यक्ष चुना

नयी दिल्ली: शेयर ब्रोकरों के संगठन एएनएमआई ने मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के चेयरमैन विजय मेहता को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपना अध्यक्ष चुना है। एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मेहता ने कमलेश शाह की जगह ली है। मेहता, यहां पांच क्षेत्रों को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे…जिनमें व्यापार करने में आसानी, उद्योग के लिए सुधार विशेषकर अनुपालन वाले क्षेत्रों में, सॉफ्टवेयर के मानकीकरण और हितधारकों तथा सदस्यों के बीच संपर्क सुविधा के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना शामिल है। इसके अलावा, मेहता पूंजी बाजारों के लिए निवेशकों के ज्ञान और उद्योग की स्थिति को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मेहता एएनएमआई के 28वें अध्यक्ष होंगे।

ये भी पढ़ें: मई में इस दिन मनाई जाएगी अपरा एकादशी, क्यों मानी जाती है बेहद खास, जानें तिथि और पूजा विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें