Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023, CSK vs PBKS, 41st Match: रोमांचक मुक़ाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को चार विकेट से दी मात, 200+ रन चेज करने वाली पहली टीम बनी पंजाब किंग्स

April 30, 2023

IPL 2023, CSK vs PBKS, 41st Match: रोमांचक मुक़ाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को चार विकेट से दी मात, 200+ रन चेज करने वाली पहली टीम बनी पंजाब किंग्स

आईपीएल 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 200 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया। आखिरी छह गेंदों में नौ रन की जरूरत थी। सिकंदर रजा और शाहरुख खान क्रीज पर थे। वहीं, जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर मथिशा पथिराना गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर रजा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शाहरुख भी एक रन ले पाए। तीसरी गेंद डॉट बॉल रही। चौथी और पांचवीं गेंद पर रजा ने दो-दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पंजाब को तीन रन की जरूरत थी। पथिराना ने ऑन द स्टंप्स स्लोअर बॉल फेंकी। रजा ने इसे स्क्वायर लेग में खेला और भागकर तीन रन ले लिया। इस तरह आखिरी गेंद पर चेन्नई की हार हुई।

इस जीत के साथ पंजाब के 10 अंक हो गए हैं। टीम नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी इतने अंक और पंजाब से बेहतर रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।


CSK 200/4 (20)

PBKS 201/6 (20)  Punjab Kings won by 4 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Devon Conway

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें