Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Alibaba के Jack Ma Japan में College Professor बने

May 1, 2023

Alibaba के Jack Ma Japan में College Professor बने

टोक्यो: चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह के सह-संस्थापक जैक मा प्रतिष्ठित टोक्यो विश्वविद्यालय के शोध संस्थान टोक्यो कॉलेज में अतिथि प्राध्यापक होंगे। विश्वविद्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक मा टिकाऊ कृषि और खाद्य उत्पादन में अनुसंधान करेंगे। मा एक परोपकारी संस्था जैक मा फाउंडेशन के प्रमुख भी हैं। इसमें आगे कहा गया कि वह ”उद्यमिता, कॉरपोरेट प्रबंधन और नवाचार पर अपने समृद्ध अनुभव और अग्रणी ज्ञान” को छात्रों तथा शिक्षकों के साथ साझा करेंगे।

चीनी नियामकों ने अलीबाबा समूह की वित्तीय सहयोगी आंट ग्रुप द्वारा आईपीओ लाने की योजना को 2020 में रोक दिया था। इसके अलावा अलीबाबा को जांच के दायरे में भी लाया गया था। ऐसा तब हुआ, जब उन्होंने शंघाई में एक भाषण के दौरान चीन के नियामकों और वित्तीय प्रणालियों की आलोचना की थी। विश्वविद्यालय ने कहा कि उनकी नियुक्ति सोमवार को शुरू हुई और अक्टूबर के अंत तक चलेगी। मा ने 1990 के दशक में ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी और वह कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

ये भी पढ़ें : राशिफल 4 मई 2026: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन भारी, सेहत और खर्चों का रखें विशेष ध्यान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें