Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: RCB को लगा बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज़ पूरे सीजन के लिए गेम से हुआ बाहर

May 1, 2023

IPL 2023: RCB को लगा बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज़ पूरे सीजन के लिए गेम से हुआ बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही है। टीम ने अब तक आठ में से चार मैच जीते हैं और चार में हार का सामना करना पड़ा है। अभी टीम को लीग राउंड में कम से कम छह मैच और खेलने हैं। इससे पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में आरसीबी के लिए चार मैच खेले और तीन विकेट लिए। विली की जगह सोमवार को टीम मैनेजमेंट ने रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार केदार जाधव के नाम की घोषणा की। बाकी सीजन के लिए केदार आरसीबी की टीम का हिस्सा होंगे। 2010 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले जाधव ने अब तक 93 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम 1,196 रन हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज केदार, जो पहले भी 17 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें अब फिर से आरसीबी ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में शामिल किया है। 38 वर्षीय महाराष्ट्र के ऑलराउंडर ने भारत के लिए 73 वनडे मैचों में 1,389 रन बनाए हैं और अपने ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 27 विकेट भी लिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें