Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू: शॉर्ट र्सिकट के चलते पेट्रोल पंप में धमाका हुआ, कोई हताहत नहीं

May 2, 2023

जम्मू: शॉर्ट र्सिकट के चलते पेट्रोल पंप में धमाका हुआ, कोई हताहत नहीं

जम्मू : जम्मू के नरवाल इलाके में सोमवार को एक पेट्रोल पंप में भूमिगत बिजली बोर्ड में शॉर्ट र्सिकट होने के बाद धमाका हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि शायद बिजली के बोर्ड में बारिश का पानी चला गया , जिसके चलते शॉर्ट र्सिकट हुआ।

उन्होंने बताया कि धमाका सुबह दस बजकर 50 मिनट पर हुआ और इससे पेट्रोल पंप में जमीन के एक हिस्से तथा निकट की एक इमारत को नुकसान पहुंचा है। जम्मू पूर्व के उप मंडलीय पुलिस अधिकारी जहीर अब्बास जाफरी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि धमाका शार्ट र्सिकट की वजह से हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोल पंप के मालिक ने हमें बताया कि धमाका शार्ट र्सिकट के चलते हुआ। हमने भी देखा कि बिजली का तार क्षतिग्रस्त हुआ है।’’ जाफरी ने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कहा कि जब धमाका हुआ, तब वहां कोई ग्राहक नहीं था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें