Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूडान से चीनी नागरिकों को लेकर दूसरा अस्थायी विमान सऊदी अरब से हुआ रवाना

May 2, 2023

सूडान से चीनी नागरिकों को लेकर दूसरा अस्थायी विमान सऊदी अरब से हुआ रवाना

2 मई को सूडान से निकाले गए कुछ चीनी नागरिक चीन लौटने के लिए एयर चाइना की अस्थायी उड़ान CA090 के माध्यम से सऊदी अरब के जेद्दा में किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए। विमान ने पेइचिंग समयानुसार आज दोपहर में उड़ान भरी। सूडान में स्थिति में अचानक बदलाव के बाद से सऊदी अरब से निकाले गए लोगों को लाने वाली यह दूसरी अस्थायी उड़ान भी है।

जानकारी के अनुसार इस विमान पर कुल 140 से अधिक व्यक्ति सवार थे, जो सभी चीनी नागरिक हैं। लगभग दस घंटे की यात्रा के बाद वे पेइचिंग राजधानी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इससे पहले अस्थायी उड़ान के जरिए सऊदी अरब से लौटने वाले चीनी नागरिकों का पहला जत्था 29 अप्रैल की सुबह पेइचिंग पहुंचा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें