Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने बूथ वर्कर्स से मुलाकात कर की चुनावी समीक्षा, बढ़ाया हौंसला

May 2, 2023

केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने बूथ वर्कर्स से मुलाकात कर की चुनावी समीक्षा, बढ़ाया हौंसला

जालंधर: लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के बूथ वर्कर्स सहित ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विशेष रूप से जालंधर पहुँची और उन्होंने जालंधर के अलग-अलग हिस्सों में पहुँच कर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी हौंसला अफजाई की। इस अवसर कार्यकर्ताओं ने उनको आश्वस्त किया कि 10 मई को उनके बूथों के अधीन आने वाले ईलाकों से भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में अधिक से अधिक वोट डलवाए जाएंगें और इसके लिए पार्टी द्वारा दिए दिशा-निर्देश के अनुसार सभी तैयारियां की जा रही हैं। जनता भी भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, अरुणेश शाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, गोपाल दास पेठे वाले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, डॉ परविंदर बजाज, मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल, कुलवंत शर्मा, सतीश कपूर, भगत मनोहर लाल, विपन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष, विजय, पुरुषोत्तम हैप्पी, विपन शर्मा, गोल्डी. दिनेश खन्ना, जिला सचिव अमित भाटिया आदि भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें