Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमरे की सफेद दीवारों को इस तरह दें नया लुक, फॉलो करें ये कुछ टिप्स

May 3, 2023

कमरे की सफेद दीवारों को इस तरह दें नया लुक, फॉलो करें ये कुछ टिप्स

घरों की सफेद दीवारें बेहद शांत सी दिखती हैं। सफेद दीवारों से घर और कमरे बड़े दिखते हैं, रोशनी ज्यादा आती है लेकिन आपको कुछ समय बाद खालीपन-सा लगने लगता है। अगर आप अपनी सफेद दीवारों को रंगीन बनाना चाहती हैं तो कुछ क्रिएटिव कर सकती हैं।

कुछ इस तरह सजाएं अपने घर की सफेद दीवार-
पुरानी तस्वीर: 4अपने घर की दीवारों को पुरानी तस्वीरों से सजाएं। आप चाहें तो कलर्ड फ्रैम लगा सकती हैं या फिर यूं ही तस्वीरों को पेस्ट कर सकती हैं। इन तस्वीरों को देख आप अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकती हैं।

पेंट ब्रश: से करें कलाकारी 4ब्रश और पेंट से दीवारों पर कुछ अच्छी सी डिजाइन पेंट कर लें। इससे दीवारों पर रौनक आ जाएगी और आपका कमरा अच्छा लगेगा। जो भी बनाएं, वो बहुत पॉजिटिव होना चाहिए। रंगों और शेड का खास ख्याल रखें।

रंगों और फैब्रिक से: करें सजावट 4रंगों को मिक्स करके और फैब्रिक को मिलाकर आप डिजाइन तैयार करें। आप चाहें तो वैल्वट पेपर पर रंग से कुछ तैयार कर सकती हैं। इस डिजाइन पर तस्वीरों को चिपका सकती हैं। इस तरह कुछ भी अलग और स्टाइलिश सा बन जाएगा।

वूडन बुक शैल्फ: 4अगर आप किताबों की शौकीन हैं तो दीवारों पर वूडन शैल्फ बनवा दें और इनमें किताबों को रखें। इससे आपका कलैक्शन भी तैयार हो जाएगा और दीवार पर भी कुछ क्रिएटिव काम हो जाएगा।

बोल्ड एक्सैसरीज: 4प्योर व्हाइट वॉल पर बोल्ड एक्सैसरीज को कोई नहीं बीट कर सकता है। आप मटैलिक प्रिंट के कुशन को कमरे में रखें। एक्स्ट्रा लाइट लगाएं और बोल्ड कलर की एक्सैसरीज से कवर करें ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें