Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी की लहर 2024 में भी 2014 जैसी होगी, तीसरी बार मोदी का पीएम बनना तय : MLA राजेश नागर

May 4, 2023

मोदी की लहर 2024 में भी 2014 जैसी होगी, तीसरी बार मोदी का पीएम बनना तय : MLA राजेश नागर

अम्बाला: सीएम मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की जोड़ी राम, लक्ष्मण व हनुमान जैसी है और हरियाणा में 2024 में बीजेपी हरियाणा में स्पष्ट बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी। उपरोक्त शब्द एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया एव ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के जेल लैंड निवास पर फरीदाबाद के विधायक राजेश नागर ने पत्नकारों से बातचीत करते हुए कहे। शांडिल्य के निवास पर नागर का जोरदार स्वागत हुआ। राजेश नागर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को केंद्र में 325 से अधिक सीट मिलना तय हैं उन्होंने कहा देश मे नही विश्व में मोदी की 2014 जैसी लहर 2024 में भी और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्नी बनेंगे।

आज देश की 36 बिरादरी मोदी के राष्ट्र हित मे मोदी के साथ खड़ी है। वही बीजेपी विधायक राजेश नागर ने कहा कि मोदी आज देश के सुरक्षा कवच हैं और जहां भी विश्व मे हिंदुस्तानी बैठा है उसे मोदी के कारण उस देश मे पूरा सम्मान मिलता है। राजेश नागर ने वीरेश शांडिल्य की जमकर तारीफ की ओर कहा कि शांडिल्य खुलेआम पाकिस्तान आतंकवाद, खालिस्तान व देशद्रोही ताकतों के खिलाफ आवाज उठा मोदी व शाह की सोच पर पहरा दे रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, नवरत्न गर्ग,एनपीएस कोहली, मनोज गोयल , सुरेश, दीपक नटराज, पारस शर्मा, मुकुल गोयल, गौरव , अश्वनी गोयल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें