Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP जनमत का सम्मान करते हुए इसे करती है स्वीकार : राजीव बिंदल

May 4, 2023

BJP जनमत का सम्मान करते हुए इसे करती है स्वीकार : राजीव बिंदल

शिमला (गजेंद्र): भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों का परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आया है। भारतीय जनता पार्टी जनमत का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार करती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की और चुनाव अभियान को चरम सीमा तक पहुंचाया।

भाजपा का मानना है कि नई बनी हुई प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रभाव नगर निगम चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। डा. बिन्दल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों में कार्यकर्ताओं ने हर प्रकार के दबाव के बावजूद भारी मेहनत से चुनावो में पार्टी का काम किया। उन्होंने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया जिन्होनें भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें