Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann और दिल्ली CM Kejriwal कल 80 नये आम आदमी क्लीनिक लोगों को करेंगे समर्पित

May 4, 2023

CM Mann और दिल्ली CM Kejriwal कल 80 नये आम आदमी क्लीनिक लोगों को करेंगे समर्पित

चंडीगढ़: लोगों को मानक स्वास्थ्य सहूलतें मुफ़्त मुहैया करवाने के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कल (शुक्रवार) को लुधियाना में 80 आम आदमी क्लीनिक राज्य निवासियों को समर्पित करेंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इससे राज्य में तकरीबन 580 आम आदमी क्लीनिक लोगों को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यशील हो जाएंगे। ज़िक्रयोग्य है कि पहले पड़ाव में 100 क्लीनिक समर्पित किये गए थे और दूसरे पड़ाव में 404 और अब 80 क्लीनिक राज्य की सेवा में समर्पित किये जाएंगे। आम आदमी क्लीनिक मुख्यमंत्री का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट हैं, जोकि लोगों की भलाई के उद्देश्य के साथ उनकी सबसे प्रमुख प्राथमिकता है और यह क्लीनिक पहले ही लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं।

अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस यह क्लीनिक लोगों को विश्व स्तरीय इलाज और जांच सहूलतें मुफ़्त प्रदान कर रहे हैं। अब तक राज्य भर में 25.63 लाख मरीज़ इन आम आदमी क्लीनिकों में जाकर इलाज करवा चुके हैं। इसी तरह इन क्लीनिकों पर कुल 41 किस्म के टैस्ट मुफ़्त किये जा रहे हैं और 30 अप्रैल तक 1.78 लाख मरीज़ यह टैस्ट करवा चुके हैं। इसके इलावा इन क्लीनिकों ने राज्य में अलग-अलग बीमारियों की जांच करने और उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए डाटाबेस तैयार करने में सरकार की मदद की है। इन क्लीनिकों में मरीजों को कुल 80 दवाएँ मुफ़्त दीं जा रही हैं। प्रवक्ता ने बताया कि दवाओं का ज़्यादा प्रयोग बी. पी., शुगर, चमड़ी की बीमारियों, अलग-अलग मौसम के दौरान फैलती बीमारियों जैसे वायरल बुख़ार और अन्यों के लिए होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें