Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

12 मई को फिर से रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी

May 5, 2023

12 मई को फिर से रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी

मुंबई: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी 12 मई को फिर से रिलीज होगी।नीरज पांडे के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’में सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। धोनी की बायोपिक को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में स्टार स्टूडियो इस बात की जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। ट्वीट में लिखा है, जब माही फिर पिच पर आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ धोनी धोनी धोनी चिल्लाएगा। 12 मई को सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’सिनेमाघरों में री रिलीज होने जा रही है।स्टार स्टूडियो के इस ट्वीट में फिल्म का पोस्टर भी शामिल है, जिस पर लिखा है, माही फिर आ रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें