Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

09 मई को रिलीज होगा ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर

May 7, 2023

09 मई को रिलीज होगा ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर

मुंबई: दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर 09 मई को रिलीज होगा।ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म आदिपुरूष में प्रभास ने प्रभु श्री राम, कृति सैनन ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया है। प्रभास ने बताया कि आदिपुरूष का ट्रेलर न केवल भारत में बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, हांगकांग, कोंग, फिलीपींस, म्यांमार, श्रीलंका, जापान, अफ्रीका, ब्रिटेन, रूस और मिस्र ने लॉन्च किया जाएगा।13 जून को आदिपुरूष का वर्ल्ड प्रीमियर होगा और यह फिल्म 16 जून को 3डी में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें