Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में आंधी-तूफान ने बरसाया कहर, घरों की छतें उड़ीं

May 7, 2023

हिमाचल में आंधी-तूफान ने बरसाया कहर, घरों की छतें उड़ीं

हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर समेत अन्य जिलों में बीती रात आए आंधी-तूफान से काफी नुकसान हुआ है। कई घरों, गोशालाओं की छतें उड़ गई हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है। चंबा जिले में भारी बारिश और तूफान से काफी नुकसान हुआ है। गाहर पंचायत में दो मंजिला मकान की तेज तूफान में छत उड़कर 150 मीटर दूर जाकर गिरी। भटियात क्षेत्र में 6 गोशालाओं की छतें उड़ गईं हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। वहीं चंबा से पांगी के लिए 15 वाहनों में रवाना हुए करीब 120 लोग तिंदी और पांगी के बीच पहाड़ दरकने से 27 घंटे तक फंसे रहे। मार्ग यातायात के लिए बहाल न होने पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को तिंदी गांव में शरण लेनी पड़ी।

आम की पैदावार के लिए प्रदेश भर में अव्वल बिलासपुर में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल पर काले धब्बे पड़ने लगे हैं।अप्रैल और मई में हो रही बेमौसमी बारिश के चलते पहले आम के बौर का काला रंग पड़ने से ब्लॉसम ब्लाइट रोग लग गया था। अब ओलावृष्टि के चलते आम के फलों पर काले धब्बे पड़ने लग गए हैं। जिससे बागवानों को चिंता होने लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें