Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: रियासी में चिनाब नदी में पलटा राफ्ट, सभी 13 लोगों सुरक्षित

May 8, 2023

जम्मू-कश्मीर: रियासी में चिनाब नदी में पलटा राफ्ट, सभी 13 लोगों सुरक्षित

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 13 लोगों को लेकर जा रहा एक ‘राफ्ट’ सोमवार को पुल के एक खंभे से टकराने के बाद चिनाब नदी में पलट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच महिलाओं समेत सभी 13 लोग नदी में गिर गए, लेकिन उन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखी थी जिससे उसकी जान बच गई।

उन्होंने बताया कि राफ्टिंग संचालकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और सभी 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि चौबीस लोग शिव खोड़ी के गुफा मंदिर की यात्रा के बाद राफ्टिंग का आनंद ले रहे थे तभी बारादरी इलाके में पुल के खंभे से टकराने के बाद यह हादसा हुआ।

एक महिला ने बताया, “माता वैष्णोदेवी और भगवान शिव ने हमें बचाया। हमें बचाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा। हम पानी में चले गए थे और तेज धारा हमें काफी दूर तक ले गई, लेकिन हमने एक-दूसरे का हाथ पकड़े रखा और सब एक ही साथ रहे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें