नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा की चुनौतियां दो साल पहले की तुलना में ‘दोगुनी’ हो गयी हैं। शास्त्री ने आईपीएल में रोहित की कप्तानी को लेकर ईएसपीएन क्रिकइन्फो के एक कार्यक्रम पर कहा, “आपके पास दो या तीन साल पहले जो संसाधन थे वह अब नहीं हैं। एक कप्तान के रूप में उनकी चुनौतियां दोगुनी हो गयी होंगी। दो साल पहले उनके लिये चीजें काफी अच्छी थीं, बस मैदान पर जाओ और अपना काम करो।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...