Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्यू लीशिन एशियाई विश्वविद्यालय खेल संघ के बने अध्यक्ष

May 9, 2023

ल्यू लीशिन एशियाई विश्वविद्यालय खेल संघ के बने अध्यक्ष

चीन के विश्वविद्यालय खेल संघ के अनुसार, एशियाई विश्वविद्यालय खेल संघ की सभा स्थानीय समयानुसार 7 से 8 मई तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित हुई। चीनी शिक्षा मंत्रालय के छात्र खेल संघ के संयुक्त सचिवालय के महासचिव, चीन के विश्वविद्यालय खेल संघ के उपाध्यक्ष ल्यू लीशिन को एशियाई विश्वविद्यालय खेल संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस सभा में 31 देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ल्यू लीशिन को एशियाई विश्वविद्यालय खेल संघ के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इससे पहले, यह पद चीन से भी श्वे यानछिंग के पास था।

बता दें कि एशियाई विश्वविद्यालय खेल संघ की स्थापना 1992 में हुई थी। राष्ट्रीय या क्षेत्रीय कॉलेजिएट खेल संगठन इस संघ के सदस्य हैं। खेलों, मंचों, सम्मेलनों जैसी गतिविधियों का आयोजन करने से, एशिया में विश्वविद्यालय खेलों के विकास और एशियाई युवा लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है। एशियाई विश्वविद्यालय खेल संघ द्वारा आयोजित गतिविधियों में बास्केटबॉल, टेनिस, ट्रैक एंड फील्ड, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, बीच वॉलीबॉल, फुटबॉल और गोल्फ जैसे लगभग 20 खेल शामिल हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें