Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानसिक रुप से परेशान किसान ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

May 9, 2023

मानसिक रुप से परेशान किसान ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

हिसार: हरियाणा में हिसार जिले के एक गांव में एक 47 वर्षीय किसान ने कल रात अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा में हुई इस घटना का पता आज सुबह चला। राममनिवास के बेटे कुशल ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसके पिता दो साल पहले तक टैक्सी चलाते थे लेकिन उसकी रेलवे में नौकरी लगने के बाद वह खेती-बाड़ी का काम करने लगे।

कुशल के अनुसार रामनिवास को शराब पीने की आदत थी और पिछले कुछ समय से मानसिक रुप से परेशान थे। कल रात वह रोज़ की तरह खाना खाकर खेत में सोने के लिए चले गये। आज सुबह जब उसके ताऊ का बेटा कपिल खेत में गया तो देखा कि खेत में बने कोठरे की छत्त पर उसके पिता रामनिवास मुंह के बल गिरे हुए थे। पास में ही बीयर की खाली बोतल तथा देसी कट्टा भी पड़ा था। पुलिस ने कुशल के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें