Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा वाणिज्य दूतावास के एक राजनयिक के अनिष्ट व्यक्ति की घोषणा पर चीन की जवाबी प्रतिक्रिया

May 9, 2023

कनाडा वाणिज्य दूतावास के एक राजनयिक के अनिष्ट व्यक्ति की घोषणा पर चीन की जवाबी प्रतिक्रिया

चीन ने 9 मई को शांघाई स्थित कनाडा वाणिज्य दूतावास के एक राजनयिक को अनिष्ट व्यक्ति होने की घोषणा की है। चीनी विदेश मंत्रालय ने 9 मई को बयान देते हुए इसकी घोषणा की। आपको बता दें कि इससे पहले कनाडा सरकार ने 9 मई को टोरंटो स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के एक राजनयिक को अनिष्ट व्यक्ति के रूप में घोषित किया।

चीन इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है और इसका पुरजोर विरोध करता है। चीन ने कनाडा के समक्ष गंभीर अभ्यावेदन और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कनाडा की इस अनुचित कार्रवाई के जवाब में चीन ने जवाबी कार्रवाई करने का फैसला किया है। ऐसे में चीन ने भी शंघाई स्थित कनाडा वाणिज्य दूतावास में तैनात कॉन्स्युल जनरल को अनिष्ट व्यक्ति का एलान किया और उन्हें 13 मई तक देश छोड़ने का निर्देश दे दिया है। साथ ही चीन के पास आगे जवाबी प्रतिक्रिया करने का अधिकार भी रखता है।

(रमेश शर्मा)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें