Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन नर्सिंग कार्य बढ़ाने में करता है प्रयास

May 10, 2023

चीन नर्सिंग कार्य बढ़ाने में करता है प्रयास

हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। नर्सिंग विषय की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नर्स आयोग ने वर्ष 1912 में उनके जन्म दिन यानी 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस निर्धारित किया था। इसका उद्देश्य नाइटिंगेल की कठिनाइयों से न डरने, अर्पित करने को तैयार होने, जान बचाने और बलिदान का साहस रखने की मानवीय भावना को आगे बढ़ाना है।

नर्सिंग स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ चीन के निर्माण और नागरिकों का स्वास्थ्य स्तर उन्नत करने में इसका बड़ा महत्व है। व्यापक नर्स जान की रक्षा करने, बीमारियों का इलाज करने, दर्द से दूर करने और स्वास्थ्य बढ़ाने में अपरिवर्तनीय भूमिका निभाते हैं। चाहे दैनिक चिकित्सा देखभाल में हो, या गंभीर संक्रामक रोग के मुकाबले और प्राकृतिक आपदा की रोकथाम में हो, व्यापक नर्स साहस के साथ जिम्मेदारी निभाते हैं।

नाइटिंगेल ने कहा था कि नर्स बगैर पंखों वाले देवदूत हैं, जो ईमानदार, साधुता और सुंदरता का अवतार हैं। नर्स डॉक्टर की तरह महत्वपूर्ण होते हैं। महामारी की रोकथाम में नर्स डॉक्टर के साथ आगे बढ़ते हैं। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 महामारी फैलने के शुरूआत समय में वुहान के समर्थन चिकित्सा दल में नर्सों की संख्या 28,600 है, जो दल के सदस्यों का करीब 70 प्रतिशत है। वायरस के करीब स्थान में वे उच्च जोखिम वाले नर्सिंग काम करते हैं। कई नर्सों की उम्र सिर्फ 20 साल से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन युवा नर्स देश और समाज का बोझ उठा सकते हैं।

हाल के वर्षों में चीन सरकार नर्सिंग कार्य पर बड़ा ध्यान देती है। नर्स नियमावली जारी करने के जरिए नर्स के हितों और नर्सिंग कार्य के विकास की रक्षा की गई। आंकड़ों के अनुसार अब चीन में पंजीकृत नर्सों की संख्या 50 लाख से ज्यादा है। पिछले दस से अधिक सालों में नर्सों की संख्या 8 प्रतिशत की औसत दर से बढ़ रही है। योजनानुसार वर्ष 2025 तक चीन में नर्सों की संख्या 55 लाख पहुंचेगी और हर एक हजार व्यक्तियों में नर्सों की संख्या 3.8 तक पहुंचेगी। चीन में नर्सिंग क्षमता लगातार उन्नत होगी और नर्सिंग कार्य का उच्च गुणवत्ता वाला विकास होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें