Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं अपनी इस पारी को लंबे समय तक याद रखूंगा: Yashasvi Jaiswal

May 12, 2023

मैं अपनी इस पारी को लंबे समय तक याद रखूंगा: Yashasvi Jaiswal

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट के उदीयमान सितारे यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच में 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाने के बाद कहा कि उनके छोटे से करियर में यह उनकी सबसे यादगार पारी है जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगे। जायसवाल ने अपनी इस पारी के दौरान 13 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके आईपीएल में नया रिकॉर्ड बनाया।

उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच आसानी से नौ विकेट से जीता। जायसवाल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मैं अपनी इस पारी को लंबे समय तक याद रखूंगा। यह काफी अच्छी पारी थी। जब मैं बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरा तो मुझे लगा कि मेरे पास बहुत कम समय है और अचानक ही मुझे अहसास हुआ कि सब कुछ सही जा रहा है। मैंने तय किया कि मुझे इसी तरह से बल्लेबाजी करना जारी रखना चाहिए। यह मेरी यादगार पारी थी।’’

उन्होंने कहा,‘‘मेरा अपनी दिनचर्या और प्रक्रिया को लेकर कड़ा नियम है जिसका मैं पूरी तरह से पालन करता हूं। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता हूं और प्रत्येक मैच से कुछ नई सीख लेता हूं। जब मैं अपनी पारी को आगे बढ़ा रहा होता हूं तब यहां काफी महत्वपूर्ण होता है।’’

जायसवाल ने कहा कि वह अपनी मानसिक और शारीरिक तैयारियों से आत्मविश्वास हासिल करते हैं। उन्होंने कहा,‘‘20 ओवर तक क्षेत्ररक्षण के बाद आपको पारी की शुरुआत करने के लिए जाना होता है। इसलिए मैं खुद को फिट और मानसिक रूप से मजबूत रखता हूं। मैं इससे आत्मविश्वास हासिल करता हूं।’’ जायसवाल ने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों जैसे महेंद्र सिंह धोनी से बात करके कुछ नई सीख हासिल करते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘मेरे इर्द-गिर्द काफी अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी हैं। मुझे जब भी मौका मिलता है तो मैं धोनी भाई, विराट (कोहली) भाई, रोहित (शर्मा) भाई, जोस (रोहित (शर्मा) भाई, जोस (बटलर) भाई, संजू (सैमसन) भाई से बात करता हूं कि मैं कैसे शांतचित बना रहूं। मैं हमेशा सीखने की कोशिश करता हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें