Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में PM Modi के राज में गरीबी रेखा से उबरे लोग : Anurag Thakur

May 12, 2023

देश में PM Modi के राज में गरीबी रेखा से उबरे लोग : Anurag Thakur

कुल्लू (सृष्टि) : भारत में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है। तब से गरीबों को गरीबी रेखा से निजात मिली है। इसके अलावा करोड़ों लोगों का अपना मकान बनाने का सपना भी पूरा हुआ है। ऐसे में अब आने वाले समय में भी भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार करेंगे। ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से गरीबों का सपना पूरा करने के लिए भाजपा सत्ता पर काबिज हो सके। यह बात मोहल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे के चलते मोहल पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात की और उन्हें भी संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज विदेशों में रहने वाले लोग भी भारत पर गर्व करते हैं और भारत की अर्थव्यवस्था भी आज विकसित देशों को मात कर रही है। आज रोजाना 40 किलोमीटर नेशनल हाईवे बन रहा है तो वहीं हिमाचल भी विकास की दृष्टि से अछूता नहीं रहा है। यहां पर किरतपुर फोरलेन सड़क मार्ग पर भी ट्रायल के तौर पर 18 मई से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी आग्रह किया गया है। वहीं साल के 12 महीने कन्याकुमारी, दिल्ली, लेह सड़क मार्ग भी आने वाले समय में खुला रहेगा। ताकि पर्यटकों के साथ साथ देश की सेना को भी आवागमन में सुविधा मिल सके।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जब देश गंभीर स्थिति से जूझ रहा था। तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हौसले के चलते सभी लोगों को राहत प्रदान की गई। जिसका नतीजा आज यह है कि देश में कोरोना संकट से अब लोग उबर गए हैं और वह पहले की तरह अपने रोजमर्रा के कार्यों को पूरा कर रहे हैं। वहीं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भाजपा की नीतियों का गांव-गांव जाकर प्रचार करें और लोकसभा चुनावों के लिए भी अभी से तैयारियों में जुट जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें