Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्योंगआन नव क्षेत्र में हुआंगवान गांव- “सफेद” से “हरे” तक का सफर 

May 12, 2023

श्योंगआन नव क्षेत्र में हुआंगवान गांव- “सफेद” से “हरे” तक का सफर 

1 अप्रैल 2017 को, चीन सरकार ने हपेई प्रांत के मध्य भाग में श्योंगआन नव क्षेत्र की स्थापना करने का निर्णय लिया। तब से अब तक, इस नव क्षेत्र का निर्माण जोरों पर है। पिछले 6 सालों में यहां 5.1 खरब से अधिक युआन का निवेश पूरा किया गया, लगभग 120 वर्ग किलोमीटर को विकसित किया गया, और 3500 से ज्यादा इमारतों का निर्माण पूरा किया गया।

इधर के सालों में, चीन में सुन्दर नव गांवों का निर्माण किया जा रहा है, परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के रहने के माहौल में दिन-ब-दिन सुधार हुआ है। श्योंगआन नव क्षेत्र की स्थापना साल 2017 में हुई, जो राष्ट्रपति शी चिनफिंग से केंद्रित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति द्वारा किया गया एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक रणनीतिक विकल्प है। अपनी स्थापना से लेकर अब तक पिछले 6 सालों में श्योंगआन नव क्षेत्र में दिन-ब-दिन बड़ा परिवर्तन आ रहा है, विशेष तौर पर पारिस्थितिक पर्यावरण के निर्माण क्षेत्र में। गांववासियों के रहने की स्थिति में सुधार लाने के लिए गांव-गांव में पार्कों और दर्शनीय स्थलों के निर्माण को प्रधानता दी जा रही है। श्योंगआन नव क्षेत्र में हुआंगवान नामक एक गांव है। पिछली शताब्दी के 90 के दशक में, इस गांव में एक सामूहिक पूंजी वाले प्लास्टिक का कारखाना स्थापित किया गया। गांववासी प्लास्टिक पैकेजिंग उद्योग के विकास से समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़े। वैभव के समय गाँव में 83 प्लास्टिक पैकेजिंग उद्योग मौजूद थे। 

श्योंगआन नव क्षेत्र की स्थापना किये जाने के बाद, पर्यावरण संरक्षण की वजह से हुआंगवान गांव में प्लास्टिक उत्पादन से संबंधित कई उद्योगों को बंद किया गया। गांव के लोग नव विचारों का विकास करते हुए “सफेद” को छोड़कर और “हरे रंग” की तलाश करने लगे। इस दौरान, गांव के आसपास चार पार्कों का निर्माण किया गया, जिनमें 5.3 लाख वर्ग मीटर वाला श्योंगशान पार्क सबसे उल्लेखनीय है। कृत्रिम झील और पर्वत, पुल और झरना, वृक्ष और फूल, सुन्दर दृश्य कई पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। वास्तव में हुआंगवान गांव एक मध्यम पैमाने वाला गांव है, इस गांव में पंजीकृत आबादी 3500 लोगों से कम है, लेकिन छह से सात हजार लोग स्थाई तौर पर यहां रहते हैं। एक साधारण गांव इतने सारे निवासियों को क्यों आकर्षित कर सकता है?

बता दें कि हुआंगवान गांव के पश्चिम में पर्टयक मार्ग है, जहां यातायात बहुत सुविधापूर्ण है, इसके दक्षिण में पाईयांगत्येन झील है, जहां प्राकृतिक दृश्य बहुत सुन्दर है। झील के घाट हुआंगवान गांव से बहुत नजदीक है, इस तरह पाईयांगत्येन झील की यात्रा के लिए कई पर्यटन गांव में रहने आते हैं। विशेष तौर पर, श्योंगआन की स्थापना के बाद से कई उद्यम विकास के लिए और पर्यटक सैर करने के लिए नव क्षेत्र आते हैं। इससे लाभ उठाकर हुआंगवान गांव की प्रबंधन समिति ने गांव में सुधार किया, दोबारा योजना बनाकर डिजाइन करके पुराने मकानों को सजाया गया, नये रूप वाले मकानों से गांव का दृश्य एकदम सुन्दर होने लगा है। वर्तमान में हुआंगवान गांव एक “पर्यटन + होमस्टे” वाला अवकाश क्षेत्र बन गया है।

श्योंगआन नव क्षेत्र श्योंगश्येन, आनशिंग और रोंगछंग तीनों काउंटियों और आसपास की जगहों से गठित है। हुआनवांग गांव की तरह श्योंगआन नव क्षेत्र में कई गांव मौजूद हैं, जहां के दृश्य सुन्दर हैं और आसपास के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। श्योंगश्येन कांउटी के माओचो कस्बे में तूच्यायिंग गांव में सड़क बहुत साफ़ है, गाँव की मुख्य सड़क पर लगे पेड़ ताज़ा हरे रंग के हैं। बूढ़े लोग पार्क में टहलते हैं, जबकि युवा लोग “इन्टरनेट सेलिब्रिटी” मार्ग पर दौड़ते हैं और व्यायाम करते हैं। गांव के पूर्व में 1.3 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले योउछाई फूल का मैदान है। हर साल फूल खिलने के मौसम में आसपास के छांगचो, रनछ्यु आदि स्थलों से कई लोग खासकर इसे देखने आते हैं। श्योंगआन नव क्षेत्र के विकास के दौरान, एक गांव में एक दर्शनीय स्थल होना, एक कस्बे में एक बड़ा पार्क होने की योजना है। सुन्दर गांव के निर्माण से पर्यटन उद्योग के विकास को लाभ मिलता है, और पर्यटन विकास के माध्यम से गांव वासियों का जीवन दिन-ब-दिन अच्छे से अच्छा हो रहा है।

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें