नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधानमंत्री ने कामना की कि भगवान बुद्ध के विचार संसार को प्रकाश दिखाते रहें व सभी को शक्ति देते रहें। बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध समुदाय का एक प्रमुख उत्सव है, जिसे दुनियाभर के बुद्ध अनुयायी खूब धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते हैं। यह पर्व हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।
Greetings on Buddha Purnima. May the ideals of Lord Buddha keep showing light and giving strength to us all. pic.twitter.com/F7U7TiZuOS
— Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2023
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध के आदर्श प्रकाश दिखाते रहें और हम सभी को शक्ति देते रहें।