Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में आई बढ़ोतरी, ‘Sensex’ 66,400 पर पहुंचा 

July 25, 2023

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में आई बढ़ोतरी, ‘Sensex’ 66,400 पर पहुंचा 
मुंबई: प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार सुबह सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले और कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार है।विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की भावना को प्रभावित किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 13.76 अंक या 0.02 प्रतिशत बढक़र 66,398.54 पर था।
 व्यापक एनएसई निफ्टी 4.40 अंक या 0.02 प्रतिशत बढक़र 19,676.75 पर रहा। इस सप्ताह टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, सिप्ला, डॉ. रेड्डीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा सहित कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों पर बाजार की निगाह रहेगी। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एमएंडएम में बढ़त हुई। दूसरी ओर आईटीसी, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इंफोसिस गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 299.48 अंक या 0.45 फीसदी गिरकर 66,384.78 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 72.65 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 19,672.35 पर बंद हुआ। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत बढक़र 82.85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें