Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं अंताक्षरी: अनु कपूर

July 25, 2023

हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं अंताक्षरी: अनु कपूर

मुंबई: जानेमाने अभिनेता अनु कपूर का कहना है कि अंताक्षरी को हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं।अनु कपूर अपने यादगार शो अंताक्षरी को फिर से लेकर आ गये हैं।अन्नू कपूर का बहुप्रतीक्षित शो ‘बिग अंताक्षरी’ शुक्रवार और शनिवार को रात 8 बजे से 9 बजे के बीच बिग एफ एम पर प्रसारित होगा। अन्नू कपूर को लगता है कि अंताक्षरी एक ऐसी चीज है जिसे हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं।

अनु कपूर ने कहा, लगभग एक या दो साल पहले, मेरे पास यह विचार था और बिग एफएम के लोगों ने भी कहा कि अब अंताक्षरी की अवधारणा को रेडियो पर लाने का समय आ गया है।बिग अंताक्षरी की यूएसपी इसकी प्रामाणिकता और सरलता है।उस समय में, अंताक्षरी कोई साधारण खेल नहीं था, यह गुरुकुलों में कला और अभिव्यक्ति का एक रूप था। यह शिक्षा का एक माध्यम था, और अब, यह मनोरंजन के साधन में बदल गया है। आज के समय में संगीत के सर्वोत्तम विकास की बात करें तो कुछ गाने तुरंत हिट हो जाते हैं, लेकिन जब अंताक्षरी की बात आती है तो कोई डिबेट नहीं होती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें