Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढक़र 81.67 पर पहुंचा 

July 25, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढक़र 81.67 पर पहुंचा 
मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढक़र 81.67 पर पहुंच गया।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.74 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 81.67 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की मजबूती दर्शाता है।
 रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 81.81 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 101.25 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत बढक़र 82.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। -शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 82.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें