Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

L&T को India, विदेश में 2,500 करोड़ रुपये तक के ठेके मिले

July 25, 2023

L&T को India, विदेश में 2,500 करोड़ रुपये तक के ठेके मिले

नयी दिल्ली: लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मंगलवार को कहा कि उसे देश और विदेश में बिजली पारेषण और वितरण खंड में 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये तक के ठेके मिले हैं। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे ये ठेके भारत और विदेश में मिले हैं। कंपनी ने कहा कि उसकी शाखा ”एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को अपने बिजली पारेषण और वितरण व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण ठेके मिले हैं।” घरेलू मोर्चे पर, ये ठेके गुजरात और झारखंड में मिले हैं। विदेश में ठेके सऊदी अरब और मलेशिया से संबंधित हैं। कंपनी ने इन ठेकों के मूल्य का खुलासा नहीं किया, लेकिन उसके परियोजना वर्गीकरण के अनुसार इनकी राशि 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सैनी का आज लुधियाना दौरा: BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे अहम बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें