Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आइना में काम करते हुए फ्रेशर जैसा कर रही हूं महसूस : Richa Chadha

July 25, 2023

आइना में काम करते हुए फ्रेशर जैसा कर रही हूं महसूस : Richa Chadha

मुंबईः गैंग्स ऑफ वासेपुर, इनसाइड एज, मसान, सेक्शन 375 और फुकरे फ्रेंचाइजी के लिए मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इस साल आइना के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इसमें वह क्रॉनिकल्स ऑफ नार्नयिा फेम विलियम मोसले के साथ मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग यूके में चल रही है और लंदन शेडय़ूल के बाद इसे भारत में अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया जाएगा।

फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा, ’मैंने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए कुछ स्क्रिप्ट पढ़ी थीं लेकिन कुछ भी अच्छी नहीं लग रही थी। जब आइना मेरे पास आई, तो मुझे पता था कि यह वही है और अब, जैसा कि आखिरकार हो रहा है, मैं बेहद रोमांचित हूं। फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है। मैंने अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के लिए एक मजबूत स्क्रिप्ट तैयार की है और आइना उसके लिए बिल्कुल उपयुक्त थी।’

उन्होंने आगे बताया, फिल्म की पूरी शूटिंग यूके में हुई है और उनकी कार्य संस्कृति हमारी तुलना में बहुत अलग है। इसलिए, भारतीय फिल्म उद्योग में कई वर्षों के अनुभव के साथ भी, मुझे एक फ्रेशर जैसा महसूस हो रहा है।’ एक्ट्रेस ने फुकरे 3 की शूटिंग पूरी कर ली है, जहां वह भोली पंजाबन की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के पहले प्रोजेक्ट गल्र्स विल बी गल्र्स से संबंधित तैयारियां भी पूरी कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें