Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजयपुर कस्बे के वार्ड नंबर 12 में चोरों ने सूने घर में लगाई सेंध

July 26, 2023

विजयपुर कस्बे के वार्ड नंबर 12 में चोरों ने सूने घर में लगाई सेंध

वजयपुर: थाना अंतर्गत कस्बा के वार्ड नंबर 12 में मंगलवार को चोरों ने एक समने घर में सेंध लगाई, जिसमें पड़ा अंदर कीमती सामान, गहने, पैसे आदि लेकर मौके से चोर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मदन लाल पुत्र कुंदन लाल वार्ड नंबर 12 विजयपुर मदन लाल की पत्नी ने बताया घर में कोई नहीं था और मैं हॉस्पिटल गई हुई थी। जब घर वापस पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। अंदर रखे सोने के गहने,पैसे लेकर चोर मौके से फरार हो गएथे। उसके बाद पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का जायजा लिया। इस संबंध में विजयपुर थाना प्रभारी त्रिभवन खजूरिया ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें