Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन अपनी साइबर सुरक्षा के लिए उठाए गए आवश्यक कदम

July 26, 2023

चीन अपनी साइबर सुरक्षा के लिए उठाए गए आवश्यक कदम

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 26 जुलाई को नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। वुहान भूकंप निगरानी केंद्र पर साइबर हमला हुआ, प्रारंभिक सबूत के मुताबिक साइबर हमला अमेरिका से हुआ था। इसकी चर्चा में माओ निंग ने कहा कि संबंधित चीनी एजेंसियों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विदेशी सरकारी पृष्ठभूमि वाले हैकर संगठनों ने वुहान भूकंप निगरानी केंद्र पर साइबर हमले किए हैं, जिससे चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा है। चीन ने इस कार्रवाई की निंदा की। और चीन अपनी साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

“वैश्विक दक्षिण” के देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की चर्चा में माओ निंग ने चीन के रुख पर प्रकाश डाला। “वैश्विक दक्षिण” नवोदित बाजार देशों और विकासशील देशों का एक संग्रह है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित सुरक्षा मामलों पर ब्रिक्स उच्च प्रतिनिधियों की बैठक में “वैश्विक दक्षिण” सहयोग को मजबूत करने के लिये चार सुझाव पेश किये:पहला, संघर्ष को खत्म करें और मिलकर शांति बनाएं। दूसरा, जीवन शक्ति को पुनर्जीवित करें और एक साथ विकास को बढ़ावा दें। तीसरा, खुला और समावेशी, सामान्य प्रगति की तलाश करें। और चौथा, एकजुट होकर सहयोग करें।

उनके अलावा माओ निंग ने इस बात का परिचय देते हुए कहा कि 26 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव संरक्षण पर उच्च स्तरीय फोरम उद्घाटित हुआ। फोरम दो दिन चलेगा। 30 देशों, रामसर कन्वेंशन सचिवालय और संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के कुल लगभग 160 प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। रिपोर्ट के अनुसार चोट के कारण फिजी के प्रधानमंत्री ने चीन दौरा रद्द कर दिया है। इसकी चर्चा में माओ निंग ने कहा कि फिजी ने इस बारे में चीन को सूचित किया है, और चीन इसे समझता है और इसका सम्मान करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें