Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिकेटर युवराज सिंह की मां से फिरौती मांगने की कोशिश करने वाली महिला गिरफ्तार 

July 26, 2023

क्रिकेटर युवराज सिंह की मां से फिरौती मांगने की कोशिश करने वाली महिला गिरफ्तार 
गुरुग्राम: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज के परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनकी मां से पैसे ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला युवराज के भाई की देखभाल करती थी। युवराज सिंह  की मां शबनम सिंह की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार परिवार ने 2022 में युवराज सिंह  के भाई जोरावर सिंह  की देखभाल के लिए हेमा कौशिक नामक एक महिला को काम पर रखा था। जोरावर ंिसह पिछले कई वर्षों से अवसाद का शिकार थे।
हालांकि, पुलिस शिकायत में कहा गया है कि महिला को पेशेवर नहीं होने के कारण 20 दिनों के बाद ही काम से निकाल दिया गया।हेमा कौशिक ने मई में, उन्हें झूठे मामले में फंसाने और परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर व्हाट्सएप कॉल करना और संदेश भेजना शुरू कर दिया तथा उनसे 40 लाख रुपये की मांग की। गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी महिला को युवराज ंिसह की मां से पांच लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हम आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें