Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तम सिंह चार देशों के टूर्नामेंट के लिये भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान

July 27, 2023

उत्तम सिंह चार देशों के टूर्नामेंट के लिये भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान

नयी दिल्ली: भारतीय जूनियर हॉकी टीम के स्टार फॉरवर्ड उत्तम सिंह को चार देशों के आगामी टूर्नामेंट के लिये कप्तानी सौंपी गई है । हॉकी इंडिया ने 18 से 22 अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यीय टीम का ऐलान बृहस्पतिवार को किया । भारत का सामना इंग्लैंड, स्पेन और मेजबान जर्मनी से होगा । यह टूर्नामेंट पांच से 16 दिसंबर तक कुआलालम्पुर में होने वाले एफआईएच पुरूष जूनियर विश्व कप 2023 की तैयारी के लिये अहम है ।

भारतीय टीम में गोलकीपिंग का दारोमदार मोहित एच एस और रणविजय सिंह यादव पर होगा जबकि डिफेंस में शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, वारिबाम नीरज कुमारसिंह और योगेम्बर यादव हैं ।मिडफील्ड में पूवन्ना सी बी, विष्णुकांत सिंह , राजिदेरसिंघ , चेतन शर्मा और अमित कुमार यादव रहेंगे ।फॉरवर्ड पंक्ति में उत्तम के साथ अराइजीत सिंह हुंडल, अंगद बीरसिंह बॉबी सिंह और सुदीप चिरमाको होंगे । कोच सी आर कुमार ने कहा ,‘‘ हम विश्व कप के लिये काफी मेहनत कर रहे हैं । चार देशों के टूर्नामेंट में पता चलेगा कि हमारी तैयारियां सही दिशा में हैं या नहीं ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें