Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अडानी की कंपनियों के शेयरों में उछाल, बाजार पूंजीकरण 50,501 करोड़ रुपये बढ़ा

July 26, 2023

अडानी की कंपनियों के शेयरों में उछाल, बाजार पूंजीकरण 50,501 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली: अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को एक ही दिन में 50,501 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। बंदरगाह से लेकर बिजली क्षेत्र में कार्यरत समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों के प्रति निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, बीएसई पर मंगलवार को कारोबार के अंत में अडाणी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 10.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

बाजार विशेषज्ञ समूह के शेयरों की कीमत में बढ़ोतरी की वजह घरेलू निवेशकों की बढ़ी हुई दिलचस्पी को मान रहे हैं। एक घरेलू ब्रोकरेज हाउस के शोध प्रमुख ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से खुदरा निवेशक, एचएनआई और पारिवारिक कार्यालयों जैसे निवेशकों की अडाणी के शेयरों में रुचि है। ंिहडनबर्ग मुद्दा अब पीछे चला गया है और बाजार अडाणी समूह का आकलन उसके वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर कर रहा है।’’

समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लि.(एजीईएल) के शेयर में मंगलवार को 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं अडाणी पावर का शेयर 9.3 प्रतिशत चढ़ गया।समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में दो प्रतिशत की बढ़त देखी गई, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण 2.81 लाख करोड़ रुपये हो गया। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर अपने पिछले बंद भाव से आठ प्रतिशत चढक़र 834.80 रुपये पर पहुंच गया। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन अब 93,121 करोड़ रुपये हो गया है।

अडाणी विल्मर के शेयर में 4.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 416.65 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढक़र 54,151 करोड़ रुपये हो गया है। अडाणी टोटल गैस लि. (एटीजीएल) में पांच प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 72,856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह अडाणी पोर्ट्स का शेयर 1.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 749.35 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब 1,61,870 करोड़ रुपये पर है।

अडाणी की सीमेंट क्षेत्र की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स में भी 4.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही। कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढक़र 87,418 करोड़ रुपये हो गया है।वहीं, एसीसी का शेयर 4.83 प्रतिशत चढ़ा और कंपनी का मूल्यांकन 35,528 करोड़ रुपये हो गया है। समूह की मीडिया इकाई एनडीटीवी के शेयर ने मंगलवार को ऊपरी र्सिकट छुआ। एनडीटीवी का शेयर 4.99 प्रतिशत चढक़र 238.75 रुपये पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें