Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Guru Randhawa का नया गाना ‘यू टॉकिंग टू मी?’ हुआ रिलीज़, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

July 29, 2023

Guru Randhawa का नया गाना ‘यू टॉकिंग टू मी?’ हुआ रिलीज़, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

मुंबई: जानेमाने गायक गुरू रंधावा का नया गाना ‘यू टॉकिंग टू मी?’ रिलीज़ हो गया है।’यू टॉकिंग टू मी? ‘गाना भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया है।भूषण कुमार ने कहा, गुरु हमारे म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वे हमेशा अपने श्रोताओं के समक्ष कुछ अनोखा पेश करने की कोशिश करते हैं। और इस बार भी उन्होंने ‘यू टॉकिंग टू मी?’ के साथ अपने संगीत को एक पायदान ऊपर ले लिया है और मुझे यकीन है कि संगीत प्रेमी इस ट्रैक का आनंद लेंगे।

गुरु रंधावा ने कहा, रॉबर्ट डी नीरो मेरे पसंदीदा में से एक रहे हैं। जब मैंने ‘यू टॉकिंग टू मी?’ बनाने का फैसला किया, तो ऐसा लगा जैसे यह महान को ट्रिब्यूट देने का सही मौका है। साथ ही मैं अपने प्रशंसकों के समक्ष कुछ नया और रोमांचक भी लाना चाहता था। जैसे ही इस गाने का पहला बीट रिलीज़ किया गया तब से ये एहसास हो गया था कि इस गाने में अनकंडीशनल फील और वाइब है। इस गाने को सभी लोग एंजोय करेंगे।

म्यूजिक प्रोडूसर ट्रिप बिट्स ने गुरु रंधावा के सिग्नेचर स्टाइल को ट्रैप म्यूजिक के एलिमेंट के साथ बखूबी कंबाइन किया है। उन्होंने कहा,गुरु के यूनिक स्टाइल को ट्रेप म्यूजिक के साथ मिश्रित करने से हमें एक ऐसा ट्रैक तैयार करने में मदद मिली जो कंटेम्प्ररी म्यूजिक की सीमाओं को आगे बढ़ाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग इस गाने को ज़रूर पसंद करेंगे। ‘यू टॉकिंग टू मी?’ अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें