Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशेज के बाद रिटायर नहीं होना चाहते एंडरसन

July 29, 2023

एशेज के बाद रिटायर नहीं होना चाहते एंडरसन

लंदन: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह पांचवें एशेज टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा नहीं कहना चाहते क्योंकि अभी वह अपनी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक विकेट ले चुके एंडरसन रविवार को 41 वर्ष के हो जायेंगे ।उन्होंने इस एशेज श्रृंखला में पांच ही विकेट लिये हैं लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने खराब गेंदबाजी नहीं की।

उन्होंने बीबीसी से कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि मैने खराब गेंदबाजी की या मेरी रफ्तार कम हुई है। मुझे लगता है कि अभी भी इस टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘जहां तक संन्यास का सवाल है तो मैं जल्दी ही नहीं लेने वाला। अभी मैं बहुत कुछ दे सकता हूं। आप दुआ करते हैं कि खराब दौर बड़ी श्रृंखलाओं में नहीं आये लेकिन मेरे साथ ऐसा हो रहा है।

वैसे मेरे पास टीम के लिये कुछ करने का एक और मौका है ।मैने आज अच्छी गेंदबाजी की और कल कुछ विकेट ले सकूंगा।’’ एशेज श्रृंखला के बाद इंग्लैंड को अब जनवरी में भारत में खेलना है और एंडरसन को उम्मीद है कि वह तब तक खेलेंगे ।उन्होंने कहा ,‘‘गेंदबाज के तीस पार करते हुए लोग पूछने लगते है कि अब कितना समय बचा है । लेकिन पिछले तीन चार साल में मैने अच्छी गेंदबाजी की है । मैं फिट हूं और अच्छा खेल रहा हूं ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें