Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश के लिए तैयार ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय नाम भी शामिल

October 26, 2026

WPL मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश के लिए तैयार ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय नाम भी शामिल

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होना है। इस बार ऑक्शन में कुल 146 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है, जिसमें 119 भारतीय और 27 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों पर ऑक्शन में पैसों की जमकर बारिश हो सकती है।

सोफिया डंकले:

इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। डंकले अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकती हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा हुआ है और उन के नाम पर बड़ी बोली लग सकती है। इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 81 टी20 मैचों में डंकले ने 123 के स्ट्राइक रेट से 1,463 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं।

सोफी मोलिनक्स:

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी मोलिनक्स के नाम पर भी मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। मोलिनक्स अपनी घूमती गेंदों के दम पर बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए मशहूर हैं। गेंद के साथ वह अंत के ओवरों में बल्ले से भी अहम योगदान देने की काबिलियत रखती हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है।

चमारी अटापट्टू:

श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय में दमदार प्रदर्शन किया है। वह बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी से किसी भी बॉलिंग अटैक की परेशानियां बढ़ सकती हैं। बैटिंग के साथ वह गेंद से भी अहम योगदान दे सकती हैं। यही वजह है कि उन्हे अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल सकती है।

स्नेह राणा:

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद स्नेह राणा इस बार मिनी ऑक्शन में स्नेह का भी नाम है। स्नेह राणा भारत की परिस्थितियों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से काफी कारगर साबित होती हैं। इसके साथ ही उन्हें निचेल क्रम में तेजी से रन बटोरने के लिए भी जाना जाता है। स्ने ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है, लेकिन उनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है।

जी कमलिनी:

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी ने 18 साल की उम्र में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज किया है और कमलिनी को टीम में शामिल करने के लिए कई फ्रेंचाइजियां जोर लगाती हुई नजर आ सकती हैं। विकेटकीपर की जरूरत पूरी करने के साथ-साथ वह अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख भी बदल सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें