Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बाघों का होना बेहद जरूरी : CM Yogi

July 29, 2023

अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बाघों का होना बेहद जरूरी : CM Yogi
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश के सभी नागरिकों और प्रकृति प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बाघों का होना बेहद जरूरी है। योगी ने ट्वीट किया, कि सभी प्रदेश वासियों और प्रकृति प्रेमियों को ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ की अशेष शुभकामनाएं! अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए प्रकृति की अद्वितीय विरासत, बाघों का होना अत्यंत आवश्यक है।
सौंदर्य, शक्ति, साहस और सामथ्र्य के अद्वितीय प्रतीक, ‘राष्ट्रीय पशु’ बाघ के संरक्षण-संवर्धन में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन! अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस दुनियाभर में बाघों के संरक्षण की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें