Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिल्पा शेट्टी ने नगालैंड के ‘महिला बैंड’ को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया

July 29, 2023

शिल्पा शेट्टी ने नगालैंड के ‘महिला बैंड’ को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया

नई दिल्ली: ‘आज की नारी, सब पे भारी’ की भावना को दोहराते हुए, नगालैंड की महिला वन रिजर्व अधिकारियों की टीम टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 में शानदार म्यूजिक परफॉर्मैंस देकर जजों को प्रभावित करती नजर आएगी। ‘रॉक आॅन!’ के जबर्दस्त हिट ‘सिनबाड द सेलर’ पर उनका एक्ट जजों को स्टैंडिंग ओवेशन देने के साथ-साथ उनके ‘जुनून’ के लिए सलाम करने के लिए मजबूर कर देगा। 2008 का म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉक आॅन!!’

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और शंकर-एहसान- लॉय द्वारा संगीतबद्ध था। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। इस फिल्म से फरहान और प्राची देसाई की सफल बॉलीवुड शुरुआत हुई। इसमें अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। शिल्पा शैट्टी कुंद्रा ने कहा कि ‘जब भी एक महिला कुछ करने का फैसला करती है, तो वह जो चाहती है उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है और प्रभाव पैदा करती है। वह अजेय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें