Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए तीन न्यायाधीश नियुक्त: मुर्मू

July 29, 2023

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए तीन न्यायाधीश नियुक्त: मुर्मू

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो अधिवक्ताओं और एक न्यायिक अधिकारी को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित एक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार, अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और न्यायिक अधिकारी राकेश कैंथला को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 12 जुलाई को सर्वश्री शर्मा, नेगी और कैंथला को पदोन्नत कर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायधीश करने की सिफारिश की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें