Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Om Birla ने सीपीए भारत क्षेत्र -तीन के 20वें वार्षिक सम्मेलन का किया उद्घाटन

July 29, 2023

Om Birla ने सीपीए भारत क्षेत्र -तीन के 20वें वार्षिक सम्मेलन का किया उद्घाटन

शिलांग: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को मेघालय विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र -तीन के 20वें वार्षिक सम्मेलन का यहां उद्घाटन किया। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष थॉमस ए संगमा,अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष और सीपीए भारत क्षेत्र- तीन के अध्यक्ष पसांग डी सोना, संसद सदस्य, मेघालय विधान सभा के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

बिरला ने सम्मेलन के आयोजन के लिए सीपीए भारत क्षेत्र- तीन और विशेष रूप से मेघालय विधानसभा को बधाई दी। उन्होंने उत्तर पूर्व क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए एक उपयोगी मंच उपलब्ध कराने के लिए अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष तथा सीपीए भारत क्षेत्र- तीन के अध्यक्ष पसांग डी. सोना का आभार व्यक्त किया। बिरला ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री पी ए संगमा का स्मरण करते हुए मेघालय के विकास और भारत के संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें