Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोमवार से काम पर नहीं लौटे क्लर्क तो सरकार अपनाएगी सख्त रूख, नो वर्क-नो पे करेंगे लागू

July 29, 2023

सोमवार से काम पर नहीं लौटे क्लर्क तो सरकार अपनाएगी सख्त रूख, नो वर्क-नो पे करेंगे लागू

चंडीगढ़: ग्रेड-पे 34500 की मांग को लेकर हरियाणा में 23 दिन से जारी क्र्लकों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने दो टूक कहा कि अगर सोमवार से क्र्लक काम पर नहीं लौटे तो मजबूरन सरकार को सख्त रूख अपनाना पड़ेगा। सरकार ने नो वर्क-नो पे लागू करने का निर्णय कर लिया है। जिसे लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जिला उपायुक्तों से हड़ताल में शामिल क्र्लकों की सूची भी मांग ली है। इसके अलावा अगर सरकार को कर्मचारियों की हठधर्मिता के खिलाफ कोई एक्शन लेना पड़ा तो उस पर भी निर्णय लिया जाएगा, लेकिन इस तरह लोगों के कामकाज को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। हड़ताल से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान:वहीं, क्र्लकों की लगातार जारी हड़ताल से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।

तहसीलों में रजिस्ट्रियां नहीं हो रही। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कार्य भी नहीं हो रहे हैं। पिछले कई दिन से इन कार्यो पर हड़ताली कर्मियों ने ब्रेक लगा रखी है। सरकार से तीन दौर की वार्ता भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं क्र्लकों का कहना है कि वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें